Raigarh News

स्कूल निरीक्षण कर बीईओ ने शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने दिए निर्देश* ▪️शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा के बच्चों के द्वारा 20 तक का पहाड़ा बिना पुस्तक देखे आबाध गति सुनाया

*स्कूल निरीक्षण कर बीईओ ने शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने दिए निर्देश*
▪️शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा के बच्चों के द्वारा 20 तक का पहाड़ा बिना पुस्तक देखे आबाध गति सुनाया
भटगांव – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया के मार्गदर्शन में नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर शालाओं में अध्ययन अध्यापन शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने विकासखण्ड बिलाईगढ़ के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस. एन.साहू ने विकास खण्ड बिलाईगढ़ अनेक स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देकर विद्यालय व्यस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बीईओ साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला अम्बेडकर नगर पेंड्रावन एवं शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला अम्बेडकर नगर पेंड्रावन के सभी कक्षाओं का अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला अम्बेडकर नगर पेंड्रावन के बच्चों को 20 तक के पाहड़ा भी पूछा जिसको बच्चों ने 15 से 18 उन्नीश तक के पाहड़े बिना पुस्तक देखे पढ़ के बताए वहीं स्कूल के प्रधान पाठक ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किए कि सभी बच्चों को 20 तक पाहड़े 1 सप्ताह में याद करा लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बीईओ बिलाईगढ़ शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा पहुंचे और वहां के कक्षा पांचवी के कुछ बच्चों से भी पाहड़े पूछे जहां बच्चों ने बेझिझक 20 तक के पाहड़े बिना पुस्तक देखे पढ़ के बताए शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा के सभी शिक्षकों एवं संस्था प्रमुख का बीईओ साहू ने जमकर तारीफ भी की तथा बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। बी ई ओ सत्यनारायण साहू ने निरीक्षण के दौरान आकर्षक बाह्य वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षा-कक्ष ,सुलभ प्रिंट रिच, विद्यार्थियों के कक्षागत दक्षता, शैक्षिक नवाचार और जन समुदाय को जोड़कर शाला विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं बीईओ सत्यनारायण साहू ने आनलाइन उपस्थिति की जानकारी भी ली और सभी शिक्षकों को नियमित वीएसके ऐप में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। स्कूलों की नियमित साफ़ सफाई करने पर फोकस करने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों से पालक संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं शीघ्र ही विद्यालय प्रबंधन समिति गठन करने के निर्देश दिए। स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश के साथ साथ प्रतिदिन मेनू के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन परोसने के निर्देश दिए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button