Raigarh News
डीईओ डहरिया ने छिन्द , मंधाईभांठा हायर सेकेंडरी स्कूली का किया निरीक्षण मंधाईभांठा प्राचार्य को लापरवाही बरतने पर शो काज नोटिस
डीईओ डहरिया ने छिन्द , मंधाईभांठा हायर सेकेंडरी स्कूली का किया निरीक्षण
मंधाईभांठा प्राचार्य को लापरवाही बरतने पर शो काज नोटिस 

सारंगढ़- जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्द और मंधाईभांठा का डीईओ जे आर डहरिया द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जिसमें विद्यार्थियों के शत् प्रतिशत उपस्थिति और उनके पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बच्चों का एवं शिक्षकों का नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने पर जोर दिया गया और प्राचार्य को निर्देशित किया गया है । समय सीमा पर बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार ही अध्यापन कार्य कराया जाए एवं सभी शिक्षक डायरी संधारित करें।
साथ ही शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मधाईभांठा का भी निरीक्षण किया गया जिसमें पाया कि प्राचार्य द्वारा नवमी कक्षा में एक भी बच्चों को प्रवेश नहीं दिया गया खेद प्रकट करते हुए संस्था प्रमुख प्राचार्य को शो काज नोटिस जारी किया गया है और सख्त निर्देश दिये तीन दिवस के अंदर नवमी कक्षा में प्रवेश का पूर्ण करने और अध्यापन कराना सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
