Raigarh News

7 आदतन बदमाशों को पुलिस ने दबोच कर भेजा जेल

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में आदतन झगड़ा-मारपीट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने हाल ही में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की जाकर ऐसे युवकों पर निगाह रखी जा रही थी जिनके विरुद्ध क्षेत्र में लगातार झगड़ा-विवाद, मारपीट और शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
थाना प्रभारी तमनार ने सभी चिन्हित युवकों को थाना तलब कर कड़ी समझाइश दी। इसके बावजूद उनके पुन: शांति भंग करने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पाए जाने पर थाना तमनार द्वारा धारा 170 बीएनएसएस सहपठित धारा 123 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए सभी सातों चुडामणी गुप्ता उम्र 23 वर्ष, मनीष कुमार यादव उम्र 21 वर्ष, नारायण दास महंत उम्र 41 वर्ष, मनीष कुमार यादव उम्र 26 वर्ष, नरेन्द्र पटनायक उम्र 25 वर्ष, कमल किशोर सिदार उम्र 23 वर्ष, को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा इन अनावेदकों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्यवाही में एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, विपिन पटेल, हेम प्रकाश सोन आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत की अहम भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button