Raigarh News

20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक पकड़ाया

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ एवं चोरी की संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 जून को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.500 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप एवं उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर तमनार चौक में घेराबंदी
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि कुनकुरी से एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा में घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा ट्रक को रोककर जांच की।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुलतान खान पिता अमीर खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड मिला।
आरोपी वाहन चालक से 20.25 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस द्वारा स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 7.500 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 5,25,000, तथा 12 चक्का टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 15,00,000 है, जब्त किया। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 20,25,000 है।
आरोपी सुलतान खान पिता अमीरखान उम्र 58 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला रायगढ के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button