Breaking News

सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा, नेता प्रतिपक्ष ने लावारिश लाशों को दफनाने उचित स्थान की उठाई मांग

रायगढ़। रायगढ़ में सार्वजनिक शौचालय को तोडक़र उस पर कब्जा किया जा रहा है। साथ ही लावारिस लाशों को दफनाने के लिए शहर में उचित स्थान नहीं है। ऐसे में दोनों ही मामलों को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त ने को आवेदन सौंपा है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड क्र. 8 चांदमारी स्थित सार्वजनिक शौचालय को तोड़ कर उस पर बेजा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 जून को इसकी सूचना पहले दी गई थी, तब निगम से कर्मचारी भेजकर काम तो रूकवा दिया गया, लेकिन बाद में फिर से कब्जाधारी के द्वारा सार्वजनिक शौचालय को तोड़वा दिया गया। जिसे लेकर भी मोहल्लेवासियों ने आवेदन दिया था, लेकिन उसके बाद भी यहां अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ह। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, ऐसे मे किसी सार्वजनिक शौचालय जो शासकीय संपत्ति है उसे तोडक़र कब्जा किया जा रहा है और निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने ज्ञापन में यह भी बताया कि निगम अपनी ही संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर पा रही है और अगर इस तरह के कृत्यो को रोका नहीं गया तो शहर में नगर निगम की अन्य संपत्तियो पर भी बेजा कब्जा हो जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने लावारिश लाश दफनाने के लिए उचित स्थान की भी मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि लावारिस लाशों को रामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिग ग्राउंड में उपर ही उपर लगभग दो से ढाई फीट गढ्डा खोद कर दफना दिया जाता है। जिससे आवारा पशुओं से भी लाश को खतरा बना रहता है। जब लावारिस लाश को पहचान लिया जाता है और जब उसके परिजन कचरे के ढेर से अपने परिवार के सदस्य की शव को ले जाने के लिए आते हैं तो वह दृश्य बहुत दयनीय होता है। ऐसे में लावारिस लाशों के लिए रामपुर या अन्य स्थल पर मे उचित स्थान निर्धारित कर उसके चारो ओर बाउंड्रीवॉल उठाकर स्थान सुरक्षित कर संबंधित लावारिस लाश की फोटो व उसकी जानकारी के साथ नियमानुसार उसे दफनाने की उचित व्यवस्था की मांग की गई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button