Raigarh News

अम्बेटिकरा नदी में लापता युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद खत्म हुई तलाश

रायगढ़। अम्बेटिकरा पुल के पास कल डूबने की हुई थी आशंका धरमजयगढ़ क्षेत्र के अम्बेटिकरा नदी में कल डूबे युवक की तलाश आखिरकार समाप्त हो गई। लगातार खोजबीन और रेस्क्यू अभियान के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी और सभी युवक के मिलने का इंतजार कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार कल अम्बेटिकरा पुल के पास तीन युवक नदी में गए थे, जिनमें से एक युवक लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें की तैयारी कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के नदी में डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button