विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व गुडगहन समर कैंप में बीज संग्रहण व सीड बाल निर्माण’

प्रकृति को हरियाली प्रदान करने हेतु हजारों की संख्या में निर्माण होगा सीड बाल’- ’मुरली गुप्ता’
रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 5 जून को मनाया जाता है जिसमे लोगो मे जन जागृति प्रदान करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है इस हेतु शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसे धरातल पर अमलीजामा पहनाते हुए गुडगहन स्कूल के स्कूली बच्चों ने अपने शिक्षक मुरलीधर गुप्ता के मार्गदर्शन में हजारो की संख्या में बीज संग्रहण कर सीड बाल का निर्माण किये है।
शिक्षक मुरलीधर गुप्ता ने समर कैंप में बच्चों व ग्रामीणो को सीड बाल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये इसे बनाने की विधि को विस्तार से बताया है। इस हेतु आवश्यक सामाग्री मिट्टी, गोबर व खाद इक_ा कर सीड बाल तैयार किया गया है जिसे आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद रूप से लगाया जायेगा इसके लिये स्थल व जगह का निरीक्षण कर लिया गया है।
शिक्षक के कार्य से ग्रामीण प्रभावित’
शिक्षक मुरलीधर गुप्ता द्वारा किये जा रहे इस नवाचारी गतिविधि से ग्रामीण व आम जन बेहद ही प्रभावित हुये है सरपंच खितेश्वर गुप्ता, शत्रुघन गुप्ता, मदन गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनोज पटेल ग्राम गौटिया जगदीश गुप्ता ने इनके कार्यो की सराहना करते हुये ग्राम गुडगहन के लिए उपलब्धि बताये है । विदित हो कि श्री गुप्ता जी द्वारा विगत वर्षो से गाँव में हजारो की संख्या में वृहद वृक्षारोपण किया गया है।
श्री गुप्ता द्वारा समर कैंप में विविध गतिविधियो का आयोजन करते हुये बच्चो को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है जिससे स्कूली बच्चे व ग्रामीण लाभांवित हो रहे है।संकुल प्राचार्य सुरंजना रावत व संकुल के शिक्षकों ने भी शिक्षक मुरलीधर गुप्ता के कार्यो को सराहा है उपरोक्त जानकारी सी ए सी गुरूदेव गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया है।
