Raigarh News

नशीले इंजेक्शन बुट्रम बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशीले पदार्थों और इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने नशीले बुट्रम इंजेक्शन की बिक्री से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
ज्ञात हो कि 26 मई को साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि रामलीला मैदान के पास कुछ युवक नाबालिग लडक़ों एवं युवाओं को बुट्रम इंजेक्शन लगाकर नशा करा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सूरज पंडित निवासी सोनियानगर रायगढ़ तथा विमल केरकेट्टा निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी रायगढ़ को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली ठनजवतचींदवस ज्ंतजतंजम प्दरमबजपवद न्ैच् 2 उह (ठनजतनउ), दो सिरिंज, नगदी रकम 7,370 तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से नशीले इंजेक्शन खरीदकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को घड़ी चौक रायगढ़ के पास से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से बिक्री रकम में शेष 200 बरामद किए गए।
की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को नशीले इंजेक्शन खरसिया निवासी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और पेट्रोलिंग टीम ने उसे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ में आरोपी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर पिता तेजलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती पनखतिया तालाब पार, चौकी खरसिया, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने सरोज यादव उर्फ बबलू यादव को 50 नग बुट्रम नशीले इंजेक्शन बेचना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को थाना कोतवाली में धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 77 जेजे एक्ट में रिमांड पर भेजा गया है । कोतवाली पुलिस प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार, विशेषकर युवाओं और नाबालिगों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button