Raigarh News

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

रायगढ़। भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का दूसरा दिन ‘योग-प्राणायाम’ से शुरू होकर ‘राष्ट्र-निर्माण के संकल्प ’ तक पहुंचा। सूर्योदय से पूर्व जागरण और योग ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया ‘जो स्वयं अनुशासित है, वही समाज को अनुशासन सिखा सकता है।
पहले दिन एक दर्जन सत्र के बाद अग्रोहा धाम में रात्रि विश्राम के बाद आज प्रात 05:30 बजे कार्यकर्ताओं का जागरण हुआ। प्रात: 6:30 से 07:30 बजे तक कार्यकर्ता योग एवं प्रार्थना सत्र में शामिल हुए। योगाचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सूर्य-नमस्कार किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा “योग जीवन की पहली शर्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में योग अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता पाकर 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ बना। भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं नियमित योग करता है और समाज को भी इस अनुशासित जीवन-शैली के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही ‘राष्ट्र प्रथम’ का स्वस्थ विचार जन्म लेता है। प्रशिक्षण अभियान के जरिए दीवान ने आम जनता से भी योग मय जीवन शैली अपनाए जाने का आग्रह किया। इसके बाद 8:15 से 09:15 बजे तक अल्पाहार चला। प्रात: 09:30 – 10:30 बजे एक अष्टम सत्र की कमान रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने संभाली। बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी के विषय पर ओजपूर्ण विचार व्यक्त किए। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीकांत सोमावार जी ने की। प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा, “सत्ता की रीढ़ कार्यकर्ता है और संगठन सत्ता के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। ‘मन की बात’ को बूथ तक ले जाओ, आईटी को हथियार बनाने की सलाह देते हुए कहा दो सीटों से शुरू हुई यात्रा आज पूर्ण बहुमत तक इसलिए पहुंची क्योंकि कार्यकर्ता ने बूथ को मंदिर माना। बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी विषय पर प्रशांत सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन का विस्तार करते हुए।
इनसे संबंधित विचारो को गहराई से समजाते हुए 2027 के लिए 5 सूत्र बताए जिनमें बूथ प्रबंधन शामिल था । बूथ को भारत का बेस-कैंप बताते हुए कहा 2 सीट से 303 तक की छलांग का रहस्य है ‘पन्ना-प्रमुख’। हर पन्ने के 30 मतदाता, हर मतदाता से साल में 6 संपर्क। 4-एम’ फॉर्मूला के तहत माइक्रो-डोनेशन, माइक्रो-मीटिंग, माइक्रो-इवेंट, माइक्रो-सेलिब्रेशन पर प्रकाश डला। बूथ पर जन्मदिन, सालगिरह, बच्चों के रिजल्ट पर बधाई और व्यक्तिगत संबंध को वोट में बदलने का हुनर बताया। बूथ समिति के 11 सदस्य के साथ 3 शक्ति युवा, महिला, लाभार्थी को जोडऩे की आवश्यकता बताई। हर समिति के पास व्हाट्सएप ग्रुप ़ सरल ऐप होना चाहिए। मन की बात को रेडियो से रिश्ते तक का सफर बताते हुए उन्होंने कहा सुनना और उसके साथ लोगों सुनाना दोनों ही आवश्यक है।हर महीने अंतिम रविवार, बूथ पर 25 लोग इक_ा करे। प्रधानमंत्री जी को सुनें, फिर 15 मिनट स्थानीय समस्या-सुझाव पर चर्चा करते हुए ‘मन की बात’ से ‘जन की बात तक पहुंचे. जो सुझाव आए, उसे नमो ऐप पर अपलोड करो। पिछले 10 साल में 1.5 लाख सुझाव नीतिया बनाए जाने का लक्ष्य है। यही सहभागी लोकतंत्र है ।लाभार्थी से संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा हर बूथ पर ‘मन की बात’ के दिन 5 लाभार्थी के जरिए उनका अनुभव साझा करे।आयुष्मान, आवास, किसान सम्मान सभी विषय भावनात्मक जुड़ाव का सबसे बड़ा प्रचार है। आईटी को लाठी नहीं बल्कि, ‘स्मार्ट हथियार’ के तब्दील करने की सलाह दी। हर बूथ पर 1 डिजिटल योद्धा होना चाहिए। नमो ऐप पर ‘कमल पुष्प’ खिलाना, . व्हाट्सएप पर सरकारी योजना का च्क्थ् भेजना, फेक-न्यूज का 10 मिनट में खंडन को आवश्यक बताया। डेटा को सबसे बड़ी दौलत बताते हुए कहा सरल पोर्टल पर बूथ के वोटर लिस्ट में ‘।ठब्क्’ मार्किंग होनी चाहिए । के तहत पक्का भाजपा, ठ के तहत झुकाव, ब् के तहत कन्फ्यूज, क् के तहत विरोधी के तहत वर्गीकृत करना फिर ब् वर्ग में शामिल मतदाताओं पर मेहनत को चुनाव जीतने का मंत्र बताया। रील से रियल तक पहुंचने की कला बताते हुए 30 सेकंड की वर्टिकल वीडियो बूथ की नाली, सडक़, आवास ‘पहले-और-अब’। लोकल चेहरा, लोकल बोली, लोकल मुद्दों से जुड़े कंटेंट को वायरल करने का सुझाव बताया। दो सीट से 303 सीटे कार्यकर्ता की वजह से आई। 1984 में 2 सांसद थे, क्योंकि संगठन था पर बूथ-ढांचा नहीं था। 1996 में बूथ-ढांचा बना तो 161 सीट आई। 2014 में ‘पन्ना-प्रमुख के साथ, मन की बात,सोशल मीडिया’ त्रिवेणी बनी जिसकी वजह से 282 सीट मिली।विचार, कार्यकर्ता और तकनीक के जरिए पूर्ण बहुमत की मंजिल आसानी से हासिल की जा सकती है। 2027 के लिए ‘बूथ से भारत’ का मंत्र बताते हुई हर घर संपर्क,हर मन संपर्क,हर हाथ स्मार्ट की जरूरत बताईं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button