Raigarh News

7 स्वीकृत पदों में मात्र 4 ही स्टाफ

संलग्न कर्मियों के भरोसे चल रहा घरघोडा एसडीएम दफ्तर

रायगढ़। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय घरघोड़ा से प्राप्त कार्यालयीन जानकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दस्तावेज के अनुसार कार्यालय में कुल 07 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 04 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 03 पद अब भी रिक्त पड़े हैं।
जानकारी के अनुसार स्टेनोटाइपिस्ट का एक पद पूरी तरह रिक्त है, वहीं भृत्य के दो पद भी खाली बताए गए हैं। दूसरी ओर कार्यालय में कुछ कर्मचारी तहसील एवं अन्य विभागों से संलग्न व्यवस्था के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नियमित स्वीकृत पदों पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं, तो क्या कार्यालय का कामकाज अस्थायी व्यवस्था और संलग्न कर्मचारियों के सहारे चलाया जा रहा है?
कार्यालयीन दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि कुछ कर्मचारी मूल पदस्थापना की जगह अन्य कार्यालयों से संलग्न हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या प्रशासनिक व्यवस्था आवश्यकता के अनुरूप संचालित हो रही है या फिर सीमित संसाधनों से काम चलाया जा रहा है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button