पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ :-डा निराला
*पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ :-डी निराला
*सारंगढ़ -पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में प्रति वर्ष 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है।* वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता लाने के लिए इसकी घोषणा की थी। पहली बार इसे वर्ष 1974 में मनाया गया। इस दिवस का आयोजन सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष रूप से किया जाता है।*महत्व*
पर्यावरण यानी प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए यह दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रकृति की रक्षा के बिना न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के लिए जीना मुश्किल है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। जमीन बंजर हो रही है, सड़कों का कांक्रीटीकरण हो रहा है, पक्के मकान बन रहे हैं, जल स्तर नीचे जा रहा है, पेड़ काटे जा रहे हैं, पहाड़-चट्टानें तोड़ी जा रही हैं। वायु प्रदूषण और प्लास्टिक प्रदूषण के कारण पूरी दुनिया में तापमान बढ़ रहा है। यदि हमारे आसपास पेड़-पौधे नहीं होंगे तो ऑक्सीजन का स्तर घटता जाएगा।
*परिणाम*
जीवन संकट में पड़ता चला जाएगा। पृथ्वी पर जीवन के लिए जलवायु परिवर्तन रोकने और वैश्विक भागीदारी पर बल देना होगा। पृथ्वी हमारा भविष्य है, इसे सहेज कर रखना ही होगा। पिघलते ग्लेशियर, टूटते पहाड़, कटते पेड़, पानी का अत्यधिक दोहन, प्लास्टिक प्रदूषण, वायु प्रदूषण, बढ़ता वाहन प्रदूषण और प्रदूषित नदियां – ये सब आज के ज्वलंत विषय हैं।*इस वर्ष की थीम*
*”प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए – हमारे भविष्य के लिए”*
*नुकसान क्या हैं?*
*1. वायु प्रदूषण:* वाहनों, उद्योगों और कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बना रहा है, जो दमा और फेफड़ों की गंभीर बीमारी का कारण बनता है।
*2. जल और प्लास्टिक प्रदूषण:* समुद्रों-नदियों में बढ़ता प्लास्टिक कचरा जलीय जीवों के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए जहर बन रहा है।
*3. ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन:* ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है।
*4. वनों की कटाई और जैव विविधता का नुकसान:* पेड़ों की कटाई से वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास छिन रहा है, जिससे कई प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं। इकोसिस्टम असंतुलित हो रहा है।
*5. मिट्टी की उर्वरता खत्म होना:* अत्यधिक रसायनों के उपयोग और अनियोजित खनन से उपजाऊ जमीन बंजर हो रही है, जिससे भविष्य में खाद्य संकट का खतरा मंडरा रहा है।
*समाधान क्या हैं?*
*1. प्लास्टिक का उपयोग बंद करें:* खरीदारी के लिए हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बंद हो। कांच की बोतलें, डिब्बे और पुराने कपड़ों का घर में पुनः उपयोग करें।
*2. कचरा प्रबंधन:* गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें ताकि रीसाइक्लिंग आसानी से हो सके। सभी चारपहिया वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। घरों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक की बोतलों में इकट्ठा कर रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दें।
*3. ऊर्जा और जल संरक्षण:* कमरे में कोई न हो तो बिजली, पंखे, कूलर, AC बंद रखें। ऊर्जा बचाने के लिए LED बल्ब और सोलर सिस्टम अपनाएं। ब्रश करते या दाढ़ी बनाते समय नल बंद रखें। लीक हो रहे नलों को तत्काल ठीक करवाएं।
*4. वृक्षारोपण और हरियाली:* जन्मदिन व विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए पेड़ लगाएं और उनकी रक्षा करें। आसपास के वातावरण को साफ रखें, खुले में कचरा न फेंकें।
*5. इको-फ्रेंडली वाहन:* बसों-ट्रेनों का इस्तेमाल बढ़ाएं। छोटी दूरियों के लिए साइकिल चलाना या पैदल चलना अपनाएं। इससे वायु प्रदूषण कम होगा और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा मिलेगा। *जागरूकता फैलाने की आवश्यकता*
आम लोगों को जागरूक करें। अपने परिवार, पड़ोसी, परिजन, रिश्तेदार, दोस्त सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें तथा स्थानीय अभियानों में शामिल हों। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान जैसे कार्य आयोजित किए जाएं। *डॉ. एफ. आर. निराला*
*पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़*
