Raigarh News

सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर को मिली नई पहचान, बच्चों को कलेक्टर  के हाथों मिला सम्मान

सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर को मिली नई पहचान, बच्चों को कलेक्टर  के हाथों मिला सम्मान
सारंगढ़। जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 के समापन समारोह में सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेंटर को नई पहचान दिलाई।
आज 21 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सारंगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में सेंटर के प्रतिभाशाली बच्चे आर्यन, प्रिंस, प्रिंसी, आद्या, साक्षी , शिक्षा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्राएं निशा, खिलेश्वरी एवं संजना को कलेक्टर महोदया के करकमलों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्राओं निशा, खिलेश्वरी एवं संजना को यह उपलब्धि श्रीमती ममता साहू, व्यायाम शिक्षिका के मार्गदर्शन में आयोजित 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण तथा बोइरमाल के हेड मास्टर डॉ. जोहित कुमार पटेल सर जी के विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन से प्राप्त हुई।
इस उपलब्धि पर सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की मुख्य योग शिक्षिका एवं संचालिका पद्मावती साहू ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन एवं सतत प्रयास से बच्चे भविष्य में जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस सफलता पर सेंटर परिवार एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button