CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

Crime News : पहाड़ मंदिर के पास कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचा, 4.10 लाख  की कार व अवैध हथियार जब्त

चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई ,हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

रायगढ़ । मुखबिर की सूचना पर ओडिशा की तरह से रायगढ़ आ रही एक कार से एक देसी कट्टा और दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कल देर रात बड़ी कार्रवाई की।  एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों पकड़ें गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार एवं देशी कट्टा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Crime News, raigarh News, desi katta ke sath do pakayen, odisha ki taraf se aa rahe the, chakradhar nagar police, gherabandi kar pakda, hathiyar syply ki janch shuru,

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आने वाली एक सफेद रंग की कार में सवार दो व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू के हमराह संयुक्त पुलिस टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ बताया।

Crime News, raigarh News, desi katta ke sath do pakayen, odisha ki taraf se aa rahe the, chakradhar nagar police, gherabandi kar pakda, hathiyar syply ki janch shuru,

विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को तलाशी संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनकी सहमति से वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा उन्होंने योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान, निवासी बंगलापारा रेलवे स्टेशन, थाना कोतवाली, रायगढ़ से खरीदा था। आरोपियों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Crime News, raigarh News, desi katta ke sath do pakayen, odisha ki taraf se aa rahe the, chakradhar nagar police, gherabandi kar pakda, hathiyar syply ki janch shuru,

आरोपी प्रहलाद केंवट के कब्जे से बरामद देशी कट्टा तथा टोयोटा ग्लैंजा कार (क्रमांक CG-13 AQ-6663), कुल अनुमानित कीमत 4,10,000, जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू तथा आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी बजरंग रामभाठा, थाना कोतवाली, रायगढ़। प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), निवासी अंधियारीपार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, रायगढ़।

Crime News, raigarh News, desi katta ke sath do pakayen, odisha ki taraf se aa rahe the, chakradhar nagar police, gherabandi kar pakda, hathiyar syply ki janch shuru,

क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह ?

“अवैध हथियारों का परिवहन एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जिले में आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button