Raigarh News

सपनों का भारत अब केवल किताबों में नहीं,बच्चों की सोच में है-संजय पाण्डेय

सपनों का भारत अब केवल किताबों में नहीं,बच्चों की सोच में है=संजय पाण्डेय
==============
आज के बच्चे भविष्य के स्वर्णिम भारत हैं
==============
सारंगढ़=सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय शासकीय हाई स्कूल कटेली पहुंचे,जहां उन्होंने प्राथमिक/माध्यमिक/ और हाई स्कूल के बच्चों ने मेरे सपनों की भारत के तहत अपनी कला कौशल और हुनर से प्रधान मंत्री मोदी जी के मंशानुरूप विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों से उकेरा था। इस प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता और बेजोड़ प्रतिभा को देखने को मिला।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही हमारे देश का आधार है। और इन्हीं के विचारों से विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जब बच्चों ने अपनी सृजनात्मक और कल्पना शीलता के रंगों से उकेरा विकसित भारत का कैनवास तब पूरा वातावरण भारत माता की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बच्चों की बेहतरीन कला प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत आपने न केवल कलात्मक कौशल ही नहीं दिखाया है,अपितु अपनी हुनर और कला प्रतिभा से एक विकसित भारत की स्पष्ट सोच को पन्नों पर उकेरा है। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के अंतर्गत डिजिटल भारत,हरित भारत और हरित पर्यावरण ,सामाजिक समरसता की तानाबाना को मनोहारी रूप से उकेरे थे।बच्चों के इस मनोहारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,अधिवक्ता दीपक तिवारी, बीईओ सोमा ठाकुर एवं अतिथिगणों ने प्रशसा करते हुए बच्चों की बेहतर भविष्य की कामना किए। कार्यक्रम को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए बच्चों की हौसला अफजाई किया।आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,दीपक तिवारी अधिवक्ता,विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर,स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेतागण और संस्था के प्राचार्य,शिक्षकगण , भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button