Raigarh News

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की चौहान समाज ने जताया आभार

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की चौहान समाज ने जताया आभार

अपने घोषणा पर अमल करते हुए 5 लाख को बढ़ाकर 10 लाख की स्वीकृति देकर समाज का मान बढ़ाया

समाज की मांग पर विधायक ने बढ़ाई राशि

बरमकेला। चौहान  समाज बरमकेला के लिए सामाजिक भवन निर्माण को लेकर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा की गई पहल सराहनीय रही। पूर्व में विधायक द्वारा समाज हित में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी।
बरमकेला में आयोजित समाज की बैठक में पदाधिकारियों ने वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए भवन निर्माण के लिए राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग रखी, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों का सुचारू संचालन हो सके।
समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी।
भवन निर्माण स्थल पर बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या को देखते हुए समाज के प्रमुखों ने अप्रैल माह में राशि जारी करने का अनुरोध किया, जिससे निर्माण कार्य सुगमता से प्रारंभ हो सके। विधायक ने इस मांग पर सहमति जताते हुए अप्रैल माह में राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।
राशि बढ़ाए जाने पर चौहान समाज के जिला संयोजक सुभाष चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, ब्लॉक सचिव संकीर्तन नंद, गोवर्धन चौहान, सुदामा सिंह एवं सुदर्शन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button