Raigarh News

आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित

 

आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित
***************************

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गदाधर पण्डा जी एवं संरक्षक डॉ परस शर्मा सर जी के निर्देशानुसार आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ की नई कार्यकारिणी का मनोनयन वर्ष 2025-27 के लिए किया गया है। यह निर्णय संघ के संविधान एवं उपनियमों के तहत संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

रायगढ़ जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा, सारंगढ़ जिला आयुष अधिकारी डॉ शेष बहादुर यादव, प्रदेश महामंत्री डॉ अजय नायक रायगढ़ अध्यक्ष डॉ कुणाल पटेल की उपस्थिति मे जिला शाखा का मनोनयन किया गया जिसमें डॉ. करुणा सागर पटेल अध्यक्ष, डॉ. तिलकराम पटेल उपाध्यक्ष, डॉ. रामविलास पाणीग्राही सलाहकार, डॉ. यशवंत कुमार स्वर्णकार मीडिया प्रभारी, डॉ. राजीव प्रकाश सेन कोषाध्यक्ष तथा डॉ. हरिकिशोर घृतलहरें को सचिव, प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. बेदराम पटेल एवं डॉ. अर्चना खटी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. सीताराम कर, डॉ. टीकेलाल मिश्रा, डॉ. प्रणव कुमार प्रधान, डॉ. लता देवांगन, डॉ. प्रवीण कुमार तथा डॉ. रजनीश पोर्ते को मनोनीत किया गया है।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गदाधर पण्डा ने आशा व्यक्त की है कि नवगठित जिला कार्यकारिणी आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button