Raigarh News

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ ने पेट्रोल पंप में ग्राहकों को पानी पाउच बांटे

रायगढ़। ग्रीष्म ऋतु में तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है वहीं आम जनता अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल की मारामारी से बचने के लिए पेट्रोल पंप में कतारों में लगी हुई है और एक तरफ कतार दूसरी तरफ गर्मी दोनों ने वाहन मालिकों सहित आम जनता के कंठ को सुखा दिया।जिसको देख सामाजिक संस्था रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ ने रायगढ़ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप में वाहन मालिकों को पेयजल हेतु ठंडे पानी पाउच का वितरण किया।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, अभिषेक चौहान,संतोष यादव, ईनाम सिद्दीकी,ऋषभ मिश्रा, तिजेश जायसवाल,मुजीब अहमद,अनिल चीकू आदि ने आज रायगढ़ शहर के स्टेशन पैट्रोल पंप और अपेक्स पेट्रोल पंप जहां पर आज वर्तमान में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध रहा वहां पर कतारों में खड़े और उपस्थित ग्राहकों गर्मी में हल्कान देखा जो इस भीषण गर्मी व्याकुलता से इनके कंठ सुख और जूझ रहे थे। उनको अविलंब पेयजल हेतु ठंडे पानी का पाउच पेयजल हेतु प्रदाय किया।जन सेवा के इस कार्य पर उपस्थित पेट्रोल-डीजल ग्राहकों ने उन्हें साधुवाद दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button