Raigarh News

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार सारंगढ ने कई पेट्रोल पम्प की किया जांच ,स्टाक में डीजल उपलब्ध, जरूरतमंदों व किसानों को डीजल प्रदान करने कलेक्टर के सख्त निर्देश व नागरिकों से अनावश्यक भण्डारण कर ना रखने की अपील किया

सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने किसानों व जरूरतमंदो को डीजल उपलब्ध कराने के लिए आज तहसीलदार सारंगढ एन को सिन्हा को पेट्रोल पम्पों की स्टाक की जांच करने व जरूरतमंदो को पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के पेट्रोल पम्प इब्राहिम जी मुल्ला ,आदर्श व आरव पेट्रोल पम्प की जांच किया जहां स्टाक में डीजल उपलब्ध है तथा तहसीलदर द्वारा जरूरतमंदो को डीजल आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button