जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बी डी सी आनंद सा के माताश्री के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर दी सांत्वना
सारंगढ
जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ग्राम लुकापारा जनपद सदस्य आनंद सा की दिवंगत माताश्री अंबिका सा के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल जी, स्वप्निल स्वर्णकार जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री मनोहर पटेल जी, श्री युगल किशोर अग्रवाल जी, श्री प्रदीप सतपथी जी, वरिष्ठ नेता श्री गजानन गढ़तिया जी, महामंत्री श्री नारायण प्रधान जी, श्री बाबूलाल जी, श्री निर्मल जी, श्री राजकुमार जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
