Raigarh News
क्यों हुई तहसीलदार को पुत्र के साथ मार पीट,क्यों बैठे तहसीलदार सारंगढ थाने में अनशन पर
सारंगढ दीपका के तहसीलदार सारंगढ थाने के सामने धरने पर
सारंगढ़ दीपिक में तहसीलदार पद पर पदस्थ वंदे राम भगत अपने पुत्र राहुल भगत को कलेक्ट्रेट के किसी गार्ड द्वारा पीटे जाने को लेकर. प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सिटी कोतवाली सारंगढ में धरने पर विगत रात्रि को बैठ गए थे बताया जा रहा कि कलेक्टर के वाहन और तहसीलदार को पुत्र राहुल भगत के वाहन आमने सामने हो गए थे जिसमें साईड देने को लेकर विवाद काफी बढ गया और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई और कलेक्टर के गार्ड ने राहुल भगत से साईट देने कहा और साइड नहीं मिलने पर मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई थी ।इसके बाद मामला सारंगढ थाने तक पहुंचा जिसके सम्बंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल भगत ने जो आवेदन दिया है वह केवल मारपीट होने का है जिसमें कोई खास धारा नहीं लगती व मामला फैना का है जिसे पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य मामले की श्रेणी में रखा जा सकता है वहीं राहुल भगत का कहना है कि उसके कान में चोट आयी है जिससे उसके कान का पर्दा फट गया है ।बहरहाल अपने पुत्र के आवेदन पर एफआईआर कर कार्यवाही करने को लेकर दीपिक के तहसीलदार बंदेराम भगत सिटी कोतवाली सारंगढ में विगत रात्रि से धरने पर बैठ गए हैं ।

