नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में कोतरारोड़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी की छेड़छाड़ से डरी-सहमी नाबालिग ने परिजनों को बताया और परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
घर के बाहर अकेले मिलने पर आरोपी ने की अश्लील हरकतें और दी थी धमकी
कोतरारोड़ पुलिस ने छेडख़ानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका (12 वर्ष) से छेडख़ानी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष महंत (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना को लेकर 12 अपै्रल को थाना कोतरारोड़ में बालिका के परिजन थाना आये, जिन्होंने प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी को घटना के बारे में बताया कि 12 अप्रैल को उसकी लडक़ी डरी सहमी सी थी, तब उसकी मां ने लडक़ी से पूछा कि बताई कि पडोसी संतोष महंत चार-पांच दिनों से लगातार छेडख़ानी कर रहा है, 11 अप्रैल को जब पापा ड्यूटी पर और मम्मी जंगल लकड़ी लेने गई थी । बालिका घर के सामने कपड़ा धो रही थी, उस समय भी संतोष महंत गंदे इशारे कर छेडख़ानी किया और घर में किसी को नहीं बताना कहकर धमकी दिया । डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर मेडिकल कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर जाकर धर दबोचा गया। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना कोतरारोड़ में आरोपी संतोष महंत के विरूद्ध धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
