भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष के शासकीय निवास पर आत्मीय स्वागत
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष के शासकीय निवास पर आत्मीय स्वागत
सारंगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में आयोजित संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक के पश्चात भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के शासकीय निवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री पांडेय एवं उनके परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया।
शासकीय निवास पर आयोजित इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह जी, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष, भाजपा जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल , चुनाव सह-प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रायगढ़ उमेश अग्रवाल , पूनम सोलंकी , भाजपा जिला अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज्योति पटेल , जिला महामंत्री अमित ‘रिंकू’ तिवारी , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हितेश अजगल्ले , मंडल अध्यक्ष जय बानी , शहर मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवारजनों की उपस्थिति में अत्यंत आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण बना रहा। सभी अतिथियों के बीच सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई और यह मुलाकात राजनीति व संगठन से आगे बढ़कर अपनेपन, स्नेह और पारिवारिक संबंधों की मधुर अनुभूति से परिपूर्ण रही।
इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. दिनेश जांगड़े,दुर्गा ठाकुर ,जीवन रात्रे, रामेश्वर ठाकुर ,बिरेंद्र निराला, संगीत ठाकुर , दीपक अग्रवाल , देवेन्द्रनाथ नंदे , हरिनाथ खूंटे , सूरज गुप्ता एवं किशन गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे
