spot_img

Latest Posts

*पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्र में 1 जून को सुबह 7 बजे से होगा मतदान*

*पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्र में 1 जून को सुबह 7 बजे से होगा मतदान*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मई 2026/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान तिथि 01 जून 2026 सोमवार है। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरभाठा-अ, ग्वालीनडीह, कोतमरा और चंदाई में सरपंच पद का निर्वाचन होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बासीनबाहरा के वार्ड 11, गंतुली छोटे के वार्ड 4, बरभाठा-ब के वार्ड 6, दुर्गापाली के वार्ड 1, केडार के वार्ड 4, गाताडीह के वार्ड 9, बंजारी के वार्ड 2 और पिंडरी बा.पा. के वार्ड 4 में पंच का चुनाव होगा। निर्वाचित ग्राम पंचायत एवं वार्ड के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

1 जून 2026 दिन सोमवार को मतदान संपन्न कराए जाने और मतदान के पश्चात तत्काल मतगणना कार्य मतदान स्थल पर ही किए जाएंगे। मतदान कार्य समाप्ति होते तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में मदिरा संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss