Raigarh News

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने “अभियान संवेदना” के तहत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना के संबंध में 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ 19 जुलाई को थाना लैलूंगा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को वह ग्राम बगुडेगा में आयोजित रथ मेले में गई थी। इसी दौरान परिचित युवक चुकू शिकारी, जिसका ससुराल ग्राम बगुडेगा में है, उसे लगातार घूरता रहा। कुछ समय बाद जब वह मेले से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गई, तब आरोपी पीछे से पहुंचा और जबरन उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए उसकी अस्मिता को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया।
पीड़िता ने किसी तरह अपना बचाव किया, जिस पर आरोपी ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भय और सामाजिक संकोच के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी चुकू शिकारी (19 वर्ष), निवासी सातकियारी, जिला देवगढ़ (ओडिशा), हाल मुकाम ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा के विरुद्ध धारा 76, 77 भारतीय न्याय संहिता एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी चुकू शिकारी (20 साल) निवासी ग्राम सातकिरीया जिला देवगढ़ ओड़िसा को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में पीड़ित की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button