Raigarh News

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरमकेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर*जांच, परीक्षण एवं दवा वितरण की नि:शुल्क सुविधा, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बरमकेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर*जांच, परीक्षण एवं दवा वितरण की नि:शुल्क सुविधा, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ*

*कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने की सराहना*

बरमकेला। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान मरीजों के पंजीयन से लेकर चिकित्सकीय जांच, परीक्षण एवं दवा वितरण तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व्यवस्थित रूप से सेवाएं प्रदान की गईं। विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

*रतन शर्मा ने ब्यवस्था की सराहना*

शिविर में कैट के जिलाध्यक्ष एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य रतन शर्मा ने पहुंचकर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों से भी चर्चा की।

रतन शर्मा ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है।

*जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता*

चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण भी बतौर अतिथि शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए आयोजन की सराहना की।

*बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ*

निशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीयन कराया और चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिली।

स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने जनहितकारी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। शिविर के सफल आयोजन में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button