Raigarh News

*उमेश समर्थकों ने कहा- नेता के समर्थन में राय रखना अनुशासनहीनता नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है*

*समर्थकों ने कहा- नेता के समर्थन में राय रखना अनुशासनहीनता नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार है*

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया नोटिस जारी*प्रमोद मिश्रा ,नवीन बानी,धीरज बहिदार,राजकमल इत्यादि ने पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण के समर्थन में जारी किया पोस्ट

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण मलाकार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। नोटिस के बाद जिले सहित प्रदेश के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उमेश नंदकुमार पटेल के समर्थकों में नाराज़गी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि किसी नेता के पक्ष में अपनी राजनीतिक राय व्यक्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, इसे अनुशासनहीनता नहीं माना जाना चाहिए।पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में रायगढ़ ग्रामीण से अध्यक्ष रह चुके है जानकारी के अनुसार उनके जिलाध्यक्ष कार्यकाल में 5 में से 5 विधायक कांग्रेस के बने एव दुतीय कार्यकाल में 5 में से 4 विधायक कांग्रेस के बने व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की। अरुण मलाकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “हम भी चाहते हैं कि हमारे जननेता उमेश नंदकुमार पटेल जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनें और कांग्रेस को मजबूत बनाओ” अभियान के तहत एक पोस्ट साझा किया था।अब देखना यह है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार अपने कारण बताओ नोटिस का क्या जवाब देते है और प्रदेश कांग्रस कमेटी क्या कार्यवाही करती है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button