Raigarh News

शहीदी दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया गया नमन

रायगढ़। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की जिला इकाई रायगढ़ द्वारा सोमवार को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और देश की आजादी में उनके योगदान को किया गया।
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को अंग्रेजी सरकार ने फांसी दी गई थी। यह दिन उनके सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति उनके असीम प्रेम को नमन करने के लिए मनाया जाता है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने महज 23 साल की उम्र में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। भगत सिंह नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरने वाले सच्चे देश भक्त थे। इन्होंने हर भारतीय के दिल में देश प्रेम की भावना विकसित की। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शहीद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन चरित्र, विचार व देश के प्रति उनके त्याग व योगदान को याद किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, समाजसेवी दीपक अग्रवाल (डोरा), राजेश अग्रवाल (पिंटू), संजय खेमका, विमल मित्तल, मार्निंग वाकर्स सोसाइटी के मोनू राम बोहिदार, रमेश अग्रवाल, ब्राह्मण सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, जीआर देवांगन, चंद्रकांत पंजाबी, किशन लाल अग्रवाल, सुनील मोदी सहित शहरवासी उपस्थित थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button