सारंगढ़ में जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन, जनजातीय कलाकारों को मिला सम्मान
सारंगढ़ में जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन, जनजातीय कलाकारों को मिला सम्मान
सारंगढ़। ट्राइफेड छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “जनजातीय गरिमा उत्सव” एवं जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध मेला का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनजातीय कलाकार हीराबाई को उनकी उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान, कलाकारों के सम्मान और उनकी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं से जनजातीय कलाकारों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
जिला कलेक्टर पद्मिनी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय कलाकारों की कला और मेहनत अद्भुत है। इन कलाकारों को एक विशेष मंच मिलना चाहिए, जहां उनके उत्पादों को सही पहचान और उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से कलाकारों को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनजातीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली और कलाकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय , जिला कलेक्टर पद्मिनी साहू , जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत वर्मन , जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल , महामंत्री अमित तिवारी , सांसद प्रतिनिधि अरुण “गुड्डू” यादव , भुवन मिश्रा , जीवन रात्रे,
भरत जाटवर सहित बड़ी संख्या में जनजातीय कलाकार, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
