सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गाताडीह . में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
*सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गाताडीह . में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
*
सारंगढ भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज सेवा सहकारी समिति मर्यादित, गाताडीह पं.क्र. 402 के समिति प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *सहायक आयुक्त सहकारिता एवं नोडल अधिकारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री कामेश सिंह कश्यप* सर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहकारिता निरीक्षक श्री लकेश्वर देवांगन, समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री उमेश विश्वकर्मा, समिति प्रबंधक श्री लखन खुटे सहित समिति के समस्त कर्मचारी एवं क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सहकारिता के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया साथ ही पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन हेतु सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
