Raigarh News

लकडिय़ों का अवैध परिवहन, तीन वाहन पकड़ाये

रायगढ़। वन विभाग की उडऩदस्ता टीम एवं खरसिया फॉरेस्ट की संयुक्त कार्रवाई में भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर के पास अवैध रूप से परिवहन की जा रही लकडिय़ों से भरे तीन वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई देर रात से लेकर तडक़े सुबह तक चली।
पहली कार्रवाई में बीती रात साढ़े 8 बजे रात को माजदा वाहन क्रमांक को पकड़ा गया। वाहन में आम प्रजाति की लकड़ी सहित कुल 05 च_ा लोड था। वाहन छाल से खरसिया होते हुए रायपुर की ओर जा रहा था। चालक का नाम सोभनाथ चंद्रा, निवासी गौरेला पेंड्रा बताया गया है।
दूसरी कार्रवाई में रात 02 बजे रात को माजदा गाड़ी को रोका गया। वाहन में सेमल एवं मिश्रित प्रजाति की 05 च_ा लकड़ी लोड थी। यह वाहन पत्थलगांव से खरसिया होते हुए रायपुर जा रहा था। चालक का नाम चेतन उर्फ शंकर साहू, निवासी बलौदाबाजार बताया गया है।
तीसरी कार्रवाई बीती रात 11:30 बजे रात को पिकअप वाहन को पकड़ा गया। यह वाहन ग्राम खैरा, तहसील डभरा, जिला सक्ती से घरघोड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में मिश्रित लकड़ी के 16 नग तख्त पाए गए। चालक किशन लाल चंद्रा, निवासी खैरा जिला सक्ती को हिरासत में लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button