Raigarh News

आकार ले रहा शहर के चारों दिशाओं को जोडऩे वाला सडक़

रायगढ़। शहर के बहुप्रतीक्षित शनि मंदिर छठघाट मरीन ड्राइव सडक़ निर्माण कार्य का आज महापौर श्री चौहान एवं निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके इसके लिए संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री चौहान ने कहा कि यह सडक़ शहर के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। लगभग 70 वर्षों में पहली बार ऐसा चौक एवं सडक़ निर्माण हो रहा है, जो शहर के चारों दिशाओं को आपस में जोडऩे का कार्य करेगा। इससे यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और शहर के अंदरूनी मार्गों पर पडऩे वाला दबाव कम होगा।
निगम आयुक्त ने बताया कि प्रगति नगर मरीन ड्राइव के निर्माण से खर्रा घाट से लेकर छठ घाट तक सीधी एवं सुगम सडक़ की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में इस मार्ग को बोदा टिकरा पुल तक विस्तारित करने की भी योजना है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं दोनों छोर के हाईवे तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस सडक़ के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। इससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कार्य शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग एवं उनके सुविधाओं में विस्तार के लिए कराया जा रहा है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, मुक्तिनाथ बबुआ, निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button