Latest Posts

*खाद विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण, 5 दुकानदारों को नोटिस जारी*

*खाद विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण, 5 दुकानदारों को नोटिस जारी*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2026/वैश्विक संकट को देखते हुए समय पर जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं नकली खाद के विक्रय पर रोक लगाने हेतु पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक के द्वारा बुधवार को जिले के कई सहकारी, निजी विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता और बीटीएम मायाशंकर जोल्हे एवं प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे। विकासखण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेण्ड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केन्द्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, मेलाराम कृषि केन्द्र दुमहानी का निरीक्षण किया गया। जिसमें एफसीओ का उल्लंघन करते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, धनलक्ष्मी टेडर्स जोरापाली, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, राहुल हार्डवेयर भटगांव, साहू खाद भण्डार, पवनी खाद विक्रय केन्द्रों को नोटिस जारी किया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss