रायगढ़ में आयरन एवं स्टील क्षेत्र पर तीन दिवसीय त्।डच् प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायगढ़। उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में आयरन एवं स्टील क्षेत्र पर केंद्रित तीन दिवसीय (त्ंपेपदह ंदक ।बबमसमतंजपदह डैडम् च्मतवितउंदबम) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम उद्यमिता विकास संस्थान, भारत (म्क्प्प्) द्वारा आयोजित किया गया, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (ब्ैप्क्ब्) तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का सहयोग प्राप्त है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयरन एवं स्टील क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों एवं इच्छुक युवाओं को उद्यमिता विकास, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम स्थापना, व्यवसाय योजना निर्माण, पंजीकरण प्रक्रियाएँ, वित्तीय साक्षरता तथा बाजार से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने कौशल को लाभकारी व्यवसाय में परिवर्तित कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को उद्यम प्रारंभ करने, विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा व्यवसाय को सतत रूप से आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि त्।डच् कार्यक्रम डैडम् क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और वे प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर सफल उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
