Raigarh News

थवाईत बरई समाज के नारी शक्ति संगठन, सारंगढ़ द्वारा विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन

 

थवाईत बरई समाज के नारी शक्ति संगठन, सारंगढ़ द्वारा विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन

सारंगढ़, 24 अगस्त 2026, सोमवार। सावन मास के पावन अवसर पर नारी शक्ति संगठन, सारंगढ़ की ओर से आज बड़े मठ, जापानी बंगला में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया
इस धार्मिक आयोजन में थवाईत समाज की महिला सदस्यगण एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

रुद्राभिषेक एवं पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए दोपहर में भोजन एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती विनीता पंकज थवाईत, उपाध्यक्ष अंजू थवाईत सचिव श्रीमती रेखा विक्रांत सहसचिव नीलु थवाईत, कोषाध्यक्ष श्रीमती गिरजा थवाईत तथा वरिष्ठ सलाहकार श्रीमती शशि प्रभा थवाईत सहित नारी शक्ति संगठन की समस्त थवाईत महिला सदस्यगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

संगठन की ओर से सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, आपसी सद्भाव, संस्कार और महिला शक्ति को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं मंगलमय रहा।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button