एसपी सुनील शर्मा ने किया जिले के पुलिस महकमे में बडा फेरबदल
एसपी सुनील शर्मा ने जिले के पुलिस महकमे में बडा फेरबदल किया है जिसमें
सारंगढ निरीक्षक प्रकाश राठौर – रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़। निरीक्षक राजेश कुमार चंद्रवंशी – थाना प्रभारी बिलाईगढ़ से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी जिला विशेष शाखा)। निरीक्षक सत्यवादी साहू – थाना प्रभारी डोंगरीपाली से थाना प्रभारी सरिया। निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय – रक्षित केन्द्र सम्बद्ध SP कार्यालय से थाना प्रभारी कोसीर। निरीक्षक सुनीता बंजारे – थाना प्रभारी कोसीर से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय। निरीक्षक नंदलाल राठिया – थाना प्रभारी सरिया से थाना प्रभारी डोंगरीपाली। उनि अमृत लाल भार्गव – थाना सरसीवां से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी डीसीबी / डीसीआरबी शाखा)। सउनि भगवती कुर्रे – रक्षित केन्द्र (डीसीबी / डीसीआरबी / साइबर सेल / एनटीएफ) से थाना बिलाईगढ़। सउनि रामकुमार मानिकपुरी – थाना सरिया से सम्बद्ध SP कार्यालय से चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं प्रभारी साइबर सेल / एनटीएफ। सउनि नरेन्द्र मनहर – थाना सारंगढ़ से चौकी प्रभारी बेलादुला। सउनि टीकाराम खटकर – चौकी प्रभारी कनकबीरा से थाना सरिया। सउनि संजय कुमार नायक – चौकी प्रभारी बेलादुला से थाना सारंगढ़। सउनि सुमन कुमार चौहान – थाना सरिया से थाना सलिहा। सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
