Raigarh News

एसडीएम वर्षा बंसल ने किया कार्यवाही, कोटवार मोतीलाल यादव के विरूद्ध  कार्यवाही प्रस्तावित वहीं पटवारी कृष्णा कूर्रे को शो काज नोटिस दोनों मामले बरमकेला  के

एसडीएम वर्षा बंसल ने किया कार्यवाही, कोटवार मोतीलाल यादव के विरूद्ध  कार्यवाही प्रस्तावित वहीं पटवारी कृष्णा कूर्रे को शो काज नोटिस
दोनों मामले बरमकेला  के
सारंगढ एसडीएम वर्षा बंसल ने तहसीलदार  बरमकेला को पत्र  लिखकर निर्देशित किया है कि उड़न दस्ता जांच दल द्वारा दिनांक 19.01.2025 को तहसील बरमकेला अंतर्गत ग्राम खोरिगांव में ग्राम कोटवार खोरिगांव श्री मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के निवास एवं कोठार का आकस्मिक जांच किया गया। जिसमें संबंधित के कोठार में माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AS 0277 में धान लदा होना पाया गया। संबंधित ग्राम कोटवार से मौके पर पूछताछ करने पर संबंधित द्वारा उक्त धान का परिवहन अपने समधी ग्राम खैरगढ़ी से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के खोरिगांव नावापारा रोड से किया जाकर ग्राम खोरिगांव के मौका स्थल पर खड़ा करना एवं दिनांक 20.01.2026 हेतु जारी स्वयं के टोकन में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया। उक्त वाहन में 175 बोरी कृषि उपज धान लोड होना पाया गया। ग्राम कोटवार के कथनानुसार गाड़ी मालिक लक्ष्मी यादव निवासी कोतरा होना बताया गया। जो मौके पर उपस्थित नहीं था। मौके पर उपस्थित पंचानों द्वारा पंचनामा तैयार किया गया।तदनुसार ग्राम कोटवार खोरिगांव तहसील-बरमकेला को अवैध धान परिवहन में संलिप्त होकर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु किसी अन्य का धान स्वयं के टोकन में खपाने का प्रयास किया जाना पाया गया। संबंधित का उक्त कृत्य ग्राम कोटवार के अपेक्षित कर्तव्यों के विपरीत होने से श्री मोतीलाल यादव पिता रामो यादव ग्राम कोटवार खोरिगांव के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।उक्त अनुक्रम में लेख है कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 230 के अंतर्गत कोटवारों की नियुक्ति, उनके कर्तव्य, सेवा से हटाया जाना एवं दण्ड दिए जाने संबंधी प्रावधान निहित हैं, जिसके अंतर्गत तहसीलदार सक्षम प्राधिकारी है। अतएव आप संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करने एवं की गई कार्यवाही से   को अवगत कराने निर्देशित किया है ।वहीं कृष्णा कुर्रे पटवारी तहसील बरमकेला को शो काज नोटिस जारी किया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि तहसीलदार बरमकेला के पत्र क्रमांक/37/तह./2025 बरमकेला दिनांक 20.01.2025 के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-26 हेतु अवैध धान के आवक परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा उड़न दस्ता जांच दल का गठन किया गया है। उपरोक्त अनुक्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर उड़नदस्ता जांच दल द्वारा दिनांक 19.01.2025 को तहसील बरमकेला अंतर्गत ग्राम खोरिगांव में ग्राम कोटवार खोरिंगांव श्री मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के निवास एवं कोठार का आकस्मिक जांच किया गया। जिसमें संबंधित के कोठार में माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AS 0277 में धान लदा होना पाया गया। संबंधित ग्राम कोटवार से मौके पर पूछताछ करने पर संबंधित द्वारा उक्त धान का परिवहन अपने समधी ग्राम खैरगढ़ी से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के खोरिगांव नावापारा रोड से किया जाकर ग्राम खोरिगांव के मौका स्थल पर खड़ा करना एवं दिनांक 20.01.2026 हेतु जारी स्वयं के टोकन में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया। उक्त वाहन में 175 बोरी कृषि उपज धान लोड होना पाया गया। उक्त धान टोकन का सत्यापन आपके द्वारा किया गया। जिसमें उक्त धान श्री मोतीलाल यादव ग्राम कोटवार खोरिंगांव के निवास पर होने संबंधी भौतिक सत्यापन की पुष्टि की गई है। किन्तु जांच दल द्वारा उक्त भौतिक सत्यापन त्रुटिपूर्ण होना पाया गया। यह उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होते हुए स्वेच्छाचारिता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को दर्शाता है। अतः कारण बताने निर्देशित किया है कि  उक्त कृत्य के लिए क्यों न   छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाए तथा जवाब / स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समयावधि में  स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने की स्थिति में यह माना जावेगा कि इस संबंध में   तदानुसार   एकपक्षीय कार्यवाही करने का उल्लेख भी नोटिस में किया गया है ।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button