Raigarh News

जिला  अध्यक्ष फकीरा यादव के नेतृत्व में 6 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

* जिला  अध्यक्ष फकीरा यादव के नेतृत्व में 6 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

सारंगढ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष- फकीरा यादव के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांगो के ज्ञापन मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के नाम एसडीएम सारंगढ़ को आज मध्यान पशचात ज्ञापन सौंपा गया। आगे जिला अध्यक्ष फकीरा यादव ने बताया कि राज्य के छ.ग. राज्य विद्युत मंडल, न्यायिक सेवा अधिकारी एवं अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को केन्द्र की तिथी 01 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है किन्तु प्रदेश के लगभग 4.50 लाख अधिकारी एवं कर्मचारियों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जावे एवं डी.ए.एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते मे समायोजित किया जावे, विधान सभा के बजट सत्र में माननीय वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिये कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गयी है किन्तु अभी तक नियम निर्देश जारी नहीं किये गये हैं कर्मचारी हित में आदेश तत्काल जारी किया जावे, केन्द्रीय कर्मचारियों एवं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जावे, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जावे, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एल.बी. संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे, प्रदेश में अनुकम्पा नियुक्त्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकम्पा नियुक्त के सभी पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावे। इस अवसर पर फकीरा यादव जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, संभगीय सचिव नंद कुमार बंजारे. कार्यकारी अध्यक्ष लोकेन्द्र नाथ पटेल, योगेश चंद्रा. मनोज साहू. संदीप मिंज. सुभाष पटेल. हुतेन्द्र साहू. उषा बंजारे. उषा बर्मन. सोनिया सारथी . खेम लाल पटेल. सुभाष चौहान. नंद किशोर पटेल. विजय भारती बरमकेला, अमित साहू, मुकेश नवरत्न, घनश्याम जयसवाल, बिलाईगढ़ . अनिल चौहान.सुरेंद्र सिदार. रोहित सिदार. मुकुंद लाल पहड़े.कौशल महेश, गणेश अंनत,दिनेश कुरे.जिला पेंशनर्स प्रकोष्ठ, थानेश्वर चंद्रा, प्रदीप दुबे, रोहित पटेल, नारायण प्रसाद लहरे, फिरत कर्ष, बद्री प्रसाद साहू, आदि कर्मठ कर्मचारी साथी सम्मिलित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button