सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर

रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
बड़े सटोरिये मो. शाहनवाज मलिक ने भी कोतवाली में किया सरेंडर
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई का व्यापक असर अब स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पुलिस के निरंतर दबाव, त्वरित छापेमारी और खाईवालों तक सीधी कार्रवाई की रणनीति ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ते हुए उन्हें कानून के दायरे में आने को मजबूर कर दिया है।
रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली और एसएसपी के स्पष्ट संदेशकृ”अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं”कृसे प्रभावित होकर कई सटोरिये स्वयं आगे आकर सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में कुख्यात सट्टा खाईवाल हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ तथा मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू द्वारा आत्मसमर्पण इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो दर्शाता है कि पुलिस की रणनीति केवल दमनात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक दिशा में भी प्रभावी साबित हो रही है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा सट्टा लिखने वालों के साथ-साथ सट्टा खिलाने वाले मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई करने से पूरे नेटवर्क की कमर टूट रही है। लगातार बढ़ती कार्रवाई, गिरफ्तारी और फरार आरोपियों की तलाश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति बच नहीं सकेगा।
इसी क्रम में सट्टा लिखने वाले आरोपियों से पूछताछ में खाईवाल मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू निवासी मधुबनपारा तथा हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ निवासी कबीरचौक जूटमिल के नाम सामने आए थे। पुलिस द्वारा लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते फरार चल रहा आरोपी हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ ने आज एसएसपी शशि मोहन सिंह के समक्ष सरेंडर किया। एसएसपी द्वारा आरोपी को समझाइश दी गई कि अवैध गतिविधियों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में जुडऩा ही सम्मानजनक जीवन का मार्ग है।
आरोपी – हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ पिता कंगालू बरेठ उम्र 34 साल निवासी कबीरचौंक जूटमिल रायगढ़ के आपराधिक रिकार्ड अनुसार वर्ष 2023 में थाना चक्रधरनगर में दो सट्टा के मामलों तथा थाना जूटमिल में वर्ष 2024 में 01 और 2025 में 01 मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वर्ष 2026 में आरोपी पर थाना कोतवाली और थाना पुसौर में सट्टा कार्रवाई में नाम जोड़ा गया है, तब से आरोपी पप्पू बरेठ फरार था। विदित हो कि आरोपी पप्पू बरेठ का पिता कंगालू बरेठ भी सट्टा के कारोबार से जुड़ा था जिसके खिलाफ थाना जूटमिल में 30 से अधिक मामले दर्ज है।
आज एसएसपी शशि मोहन सिंह के समक्ष हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ द्वारा सरेंडर करते हुए सट्टा और किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में कार्य करना बताया है।
वहीं कल एक और बड़े सटोरिये मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू ने कोतवाली में जाकर सरेंडर किया। आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ सानू पिता कुतुबुद्दीन मलिक उम्र 36 साल निवासी मधुबनपारा रायगढ़ के खिलाफ इसी साल 2026 में थाना कोतवाली में चार मामले धारा 4,6 जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र दीप निवासी बापूनगर ने सट्टा खाईवाल शहनवाज उर्फ शानू खान और उसके साला एजाज खान के लिए कमीशन पर सट्टा लिखना बताया गया था। आरोपी एजाज खान फरार है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
