Raigarh News

सारंगढ़ जिला योग समिति की बैठक संपन्न 

सारंगढ़ जिला योग समिति की बैठक संपन्न

सारंगढ़ गुरुवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सारंगढ़ में प्रार्थना कक्ष में पूरे जिले से आए हुए योग समिति एवं शिशु मंदिर  के द्वारा संयुक्त बैठक में रायगढ़ से आए हुए संजय अग्रवाल जिनका की0 पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ राज्य में कोषाध्यक्ष का दायित्व है उन्होंने सभा को संबोधित किया एवं योग के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की साथ ही योग के महत्व को बताया उक्त बैठक में जिले से सुभाष पटेल ,महेंद्र अग्रवाल, हेमंत साहू, त्रिलोकचंद ,घनश्याम बंसल , प्राचार्य शिशु मंदिर आदि ने संबोधित किया एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की साथ ही काफी दूर-दूर से आए सरिया, बरमकेला,भटगांव ,सरसींवा, सारंगढ़ आदि स्थानों से योग समिति के प्रशिक्षक काफी संख्या में पधारे थे एवं भविष्य में होने वाले कई योजनाओं पर चर्चा हुई ।*कार्यक्रम में स्वागत भाषण सुभाष पटेल के द्वारा एवं धन्यवाद समापन कार्यक्रम महिंद्रा अग्रवाल के द्वारा किया गया ।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button