Raigarh News

सहारा निवेशको ने फिर शुरू की भूख हड़ताल

रायगढ़।  सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल के नेतृत्व में सहारा पीड़ित जमाकर्ता निवेशकों के साथ जोरदार हल्ला बोलते हुए नरेश एवं विकास निगानिया ने सहारा इंडिया की डकैती एवं प्रशासन की परतदार परत पोल खोलते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बैठ गए।
ज्ञात हो की निवेशक सहारा इंडिया से अपनी ही गाढे पसीनो की कमाई को प्राप्त करने के लिए शासन से एड़ी चोटी का बल लगाकर आंदोलन कर रहे हैं वहीं श्री कंकरवाल जिनका सहारा में ₹5 भी जमा नहीं है निःस्वार्थ वे निवेशकों को न्याय दिलाने के लिये प्रशासन का ध्यानाकर्षित कर दो दो हाथ कर रहे हैं किंतु प्रशासन से अब तक कोई ठोस कार्यवाही का नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है नरेश एवं विकास निगानिया ने  आज के धरना प्रदर्शन में पांच सूत्री मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है जिसमें पांच मुख्य मांगे हैं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के पास बैठकर  15 सदस्यों की चर्चा करवाना… आरोपी ओम प्रकाश शर्मा के फ्रिज खातों को खुलवाने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्यवाही करवाना प्रशासन के द्वारा एक ऐसा कैंप लगाने की मांग जिसमें जिले भर के निवेशक भाग लेकर अपना अपना नाम एवं जमा की गई राशि दर्ज करवाना और उसे रपट नंबर 1363 ध्22 में एंट्री करवाना है और एस. आई. टी.,,, ईडी.की टीम का गठन करवाना आरोपी संतोष सिंह जयप्रकाश व अन्य सभी फरार मैनेजरों की गिरफ्तारी मुख्य मांगे हैं वही कंकरवाल स्पष्ट किया कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आगे आंदोलन और तेज होंगे
आंदोलनकारी नरेश कंकड़वाल के साथ, विकास निगानियां, रवि शंकर दुबे, धरनीधर वाजपेई कैलाश अग्रवाल दवाई वाला, नीतू लालवानी आशा बंदे अमित सिंह सलूजा अनिल बबली वर्मा जगदीश तिवारी
आज के आंदोलन को सैकड़ो लोगों जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस बीजेपी अग्रवाल संगठन सभी का व्यापक समर्थन मिला,,,, जिसमें कांग्रेस के श्रीशाखा यादव सत्य प्रकाश शर्मा उस्मान बेग, आकाश कुमार,रजत गोयल, जन आंदोलनकारी श्री राधेश्याम शर्मा, जागरूक जनप्रतिनिधि संजय पल्लू बेरीवाल,, अग्रवाल समाज के प्रमुख मुकेश मित्तल कलानौरिया जी,,शुभकरण जैन संजय अग्रवाल,नारायण अग्रवाल आदि सैकड़ो ने अपना समर्थन दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button