जमीन विवाद पर बलवा : घर घुसकर मारपीट और तोड़-फोड़ , 9 आरोपी गिरफ्तार

लैलूंगा पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार और डंडा जब्त ,सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़। खेती – किसानी का काम शुरू होने के साथ ही जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर घर घुसकर मारपीट, तोड़ फोड़ और बलवा करने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर ग्राम बरखोरिया निवासी प्रार्थिया पुष्पा यादव पति टिकेश्वर यादव (35 वर्ष) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की गई थी। दोपहर करीब 2 बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एक राय होकर खेत में जबरन जोताई एवं धान बुआई करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपित प्रार्थिया के घर और आंगन में घुस गए तथा छप्पर और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।
Crime News, jameen vivad , raigarh News, ghar ghuskar marpit,balwa,nine aaropi girftar, judicial remand,
रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 191(2), 333 एवं 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसएसपी के निर्देश पर तत्काल 9 आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी लैलूंगा को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग का केटा वाहन क्रमांक CG-11-AN-0911 तथा मारपीट में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Crime News, jameen vivad , raigarh News, ghar ghuskar marpit,balwa,nine aaropi girftar, judicial remand,
गिरफ्तार आरोपी
कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़। जागेश्वर यादव (36 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
हलधर यादव (55 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर। पूर्णचंद्र चौबे (48 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़। बसंत यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा। विनेश यादव उर्फ बबलू यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
रघुवीर टंडन उर्फ रघु टंडन (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़। सूरज ओगरे (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।ज्ञसंजय बरेठ (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
Crime News, jameen vivad , raigarh News, ghar ghuskar marpit,balwa,nine aaropi girftar, judicial remand,
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह ?
“जमीन विवाद अथवा किसी भी अन्य कारण से कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। मारपीट, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ और शांति भंग करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन विवादों का समाधान कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से करें ।”
