लेंध्रा मंडल में ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ को लेकर भाजपा की बैठक,मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय
लेंध्रा मंडल में ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ को लेकर भाजपा की बैठक,मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय
सारंगढ़/लेंध्रा। भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर लेंध्रा मंडल में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए और यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ यात्रा में भागीदारी निभाते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं।
बैठक में मंडल प्रभारी नरेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, दयाराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चक्रधर पटेल सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
