Raigarh News

रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रुऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कबाड़ के संग्रहण और उसके परिवहन पर कड़ी निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके पालन में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में कल शाम थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के गेट के बाहर तीन संदिग्ध वाहनों में अवैध कबाड़ लोड कर खड़ा किया गया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच की। मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 13 एन 7028 में चालक कुंभकरण सिदार मौजूद मिला, जिससे वाहन में लदे सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण करने पर वाहन और उसमें लदा सामान नियमानुसार गंतव्य की ओर परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर उसे जाने दिया गया।
वहीं मौके पर खड़े अन्य दो वाहनकृ ट्रक और माजदा वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ लोड पाया गया, लेकिन मौके पर कोई चालक या संबंधित व्यक्ति उपस्थित नहीं था। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें लदे कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए इन वाहनों और उनमें लदे कबाड़ के संबंध में वाहन स्वामी एवं संपत्ति के विरुद्ध थाना खरसिया पुलिस द्वारा धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button