Raigarh News

रायगढ़ नगरनिगम की एमआईसी की बैठक में 17 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत

रायगढ़। महापौर जयवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज हुई एम आई सी की हुई बैठक में सबसे पहले एजेंडा क्रमांक 1 से लेकर 8 तक में विभिन्न जोन के सफाई कार्य हेतु प्लेसमेंट कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई। इसी तरह बस स्टैंड से इंदिरा नगर के मध्य नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए पाइपलाइन विस्थापित करने संबंधित एक करोड़ 26 लाख के कार्यों पर चर्चा करते हुए स्वीकृत किया गया। इसके बाद चांदनी चौक से राजा महल के मध्य पाइप लाइन को विस्थापित करने के लिए एक करोड़ 8 लाख की लागत के कार्य को स्वीकृति दी गई। फिल्टर प्लांट के रिनोवेशन एवं अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लागत 2 करोड़ 20 लाख को स्वीकृत किया गया। इसी तरह 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सपवेल निर्माण पंप इंस्टॉलेशन एवं पाइपलाइन विस्तार 5 करोड़ 27 लाख के कार्य को स्वीकृत किया गया। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय भूजल संवर्धन मिशन शहरी योजना के 10 कार्यों करीब 60 लाख की लागत को सहमति दी गई। प् इसके बाद 25 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक करोड़ 75 लाख की लागत में बिजली उत्पादन करने हेतु सोलर पैनल लगाने के कार्यों को स्वीकृत किया गया। इसी तरह दो दुकानों के नामांतरण को परिषद की बैठक में रखने की सहमति बनी। कोसाबाड़ी दूध डेयरी में ऑक्सीजोन निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया। आर्किटेक्ट हायर करने संबंधित एजेंडा को स्वीकृति दी गई। बैठक में फूल बाजार स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। एजेंडा से संबंधित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के जवाब कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए। बैठक में एम आई सी के सदस्य अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा शामिल थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button