Breaking News

समस्याओं से घिरा महापल्ली का आदर्श विद्यालय, प्राचार्य को बजाने पड़ते हैं घंटी

रायगढ़। रायगढ़ पूर्वांचल का एक मात्र पुरातन एवं आदर्श विद्यालय हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली इन दिनों विभिन्न समस्याओं अव्यवस्थाओं से घिर गया है। यहां पर संचालित माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की कमी के कारण अध्यापन प्रभावित हो रहा है। मिडिल स्कूल प्रधान पाठक विहीन है वही ६ दृ१ की स्टाफ में मात्र ३ शिक्षक पदस्थ है। वही हायर सेकेंडरी स्कूल में प्यून के चार पद स्वीकृत है जिनमें एक पदस्थ है तथा तीन रिक्त है इसके बावजूद इस पदस्थ प्यून को रायगढ़ कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया है। विद्यालय प्यून विहीन हो गया है। माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्यून से काम चलाया जा रहा है। कभी वह छुट्टी में चले जाएं तो प्राचार्य को घंटी बजाने पड़ते हैं। प्रयोग शाला सहायक के तीन पद स्वीकृत है जबकि एक ही पदस्थ है। ग्रंथपाल का पद भी रिक्त है वही स्कूल की रात्रि निगरानी के लिए चौकीदार के पद भी रिक्त हो गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल में ४२० से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। उत्तम अध्यापन कार्य के कारण १२ वीं में लोकनाथ मेहर ने टॉप टेन में छठा स्थान हासिल किया जिससे विद्यालय की अध्यापन कार्य की सराहना की जा रही है। वही विभिन्न अव्यवस्था की सुधार कर दी जाय तो यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित्य ऊंचाइयों को छूएगा।
खंडहर में तब्दील हो रहा ग्रामीण आस्था का केंद्र पुरातन विद्यालय भवनज्
आम जन से मुष्टि चावल एकत्रित कर बनाए गए गए हायर सेकेंडरी स्कूल महापल्ली का पुरातन विद्यालय भवन अब जीर्ण शीर्ण हो गया है। चूंकि यहां अब स्कूल संचालित नहीं होता जिसके कारण देख रेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस धरोहर को संरक्षित करने को कहा था लेकिन फंड नहीं मिलने के कारण अब बारिश में ढहने लगा है। विधायक महोदय को इसे संरक्षित करने के लिए पहल करनी चाहिए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button