Raigarh News : किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद का शपथग्रहण समारोह

किरोड़मलनगर । रायगढ़ जिले के नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद ललित नंदकुमार यादव का आज शपथ ग्रहण समारोह पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ महेश शर्मा के उपस्थिति में नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ।
Raigarh news, CG News, kirodimalnagar nagar panchayat,parshad sapath graahan,

जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा,उपाध्यक्ष रुखसाना इकबाल सहित भाजपा नेता गुरपाल भल्ला, अजय अग्रवाल वाल्मीकि चौहान , अतुल शर्मा मंडल अध्यक्ष, अमरनाथ सिंह नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर, नगर के गणमान्य नागरिक ,भाजपा नेता सहित नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र सिंह चंदेल एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Raigarh news, CG News, kirodimalnagar nagar panchayat,parshad sapath graahan,
