CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : चार अनुविभागों में नए एसडीएम की पदस्थापना,कलेक्टर ने जारी किए आदेश

 प्रवीण तिवारी खरसिया से जाएंगे घरघोड़ा, प्रवीण कुमार भगत होंगे खरसिया के नये एसडीएम 

रायगढ़। कलेक्टर ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से  ने जिले के चार अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

Raigarh News, chaar block me naye sdm, prashasanik ferbadal,collecter ne jari kiye aadesh,

जारी आदेश के अनुसार प्रवीण कुमार भगत को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया, भरत कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ तथा राकेश कुमार वर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा पदस्थ किया गया है। वहीं वर्तमान में खरसिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवीण तिवारी का स्थानांतरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा के पद पर किया गया है।

Raigarh News, chaar block me naye sdm, prashasanik ferbadal,collecter ne jari kiye aadesh,

नई पदस्थापनाओं से जिले के चारों अनुविभागों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों के प्रभावी संचालन तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

Raigarh News, chaar block me naye sdm, prashasanik ferbadal,collecter ne jari kiye aadesh,

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button