spot_img

Latest Posts

Raigarh News: रायगढ़ में चक्रधर समारोह का आगाज : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ

रायगढ़। कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाले रायगढ़ के 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का आज भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

Raigarh News, ganesh chaturthi, chakradhar samaroh, kala sanskriti aur sangit ki samriddh parampara, rajyapal ramen deka, deep prajwalit kar subharbh, das divasiya mahotsav,

समारोह के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’, छत्तीसगढ़ राज्यगीत और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति हुई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह स्थल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा, वहीं छत्तीसगढ़ राज्यगीत ने प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता और गौरव को अभिव्यक्त किया।

Raigarh News, ganesh chaturthi, chakradhar samaroh, kala sanskriti aur sangit ki samriddh parampara, rajyapal ramen deka, deep prajwalit kar subharbh, das divasiya mahotsav,

रामलीला मैदान में 14 से 23 सितम्बर तक आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह में देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार संगीत, नृत्य और कला की विविध विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। बता दे कि समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला साधना और महाराजा चक्रधर सिंह की कला परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है।

Raigarh News, ganesh chaturthi, chakradhar samaroh, kala sanskriti aur sangit ki samriddh parampara, rajyapal ramen deka, deep prajwalit kar subharbh, das divasiya mahotsav,

इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, सभापति  डिग्री लाल साहू, श्रीकांत सोमावार, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, कला-संस्कृति से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss