Raigarh News

मोतियाबिंद मुक्त जिला बनने की ओर* *सारंगढ़- बिलाईगढ़*

*मोतियाबिंद मुक्त जिला बनने की ओर* *सारंगढ़- बिलाईगढ़*

सारंगढ जिले में मोतियाबिंद के सर्वेक्षित मरीजों का सफल ऑपरेशन के पश्चात आज उनका सत्यापन हुआ पिछले वर्ष जिले में चिन्हांकित दोनों आंख से मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों की संख्या _304_एवं एक आंख से मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों की संख्या _985_ थी कुल मरीज 1289 जिनका सफल ऑपरेशन जिला चिकित्सालय रायगढ़ ,मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ ,रायपुर के अच्छे प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन की गई थी शासन के नियमानुसार वित्तीय वर्ष 2024 _ 2025 में दोनों आंख से पीड़ित मरीज की बचत नहीं रहने पर एक समय विशेष पर मोतिया बिंदु मुक्त घोषित किया जाता है हालांकि मोतियाबिंद एक उम्र पश्चात होने वाली बीमारी जो होता ही रहेगा उन मरीजों का आज रायगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा तीनों ब्लॉक के उन मरीजों का सत्यापन हुआ आज की स्थिति में वे सफल है कि नहीं को उन्होंने गांव में जाकर देखा जांचा और उसकी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे सब ठीक ठाक होने पर बहुत जल्द ही अपना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मोतियाबिंद मुक्त घोषित हो सकेगा प्राप्त जानकारी के अनुसार उन सभी मरीजों का ऑपरेशन ठीक है सभी के आंखों में रोशनी है अब वे बेहतर तरीके से अपनी जिंदगी जी सकते है
सारंगढ़- बिलाईगढ़ |
जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में ‘मोतियाबिंद मुक्ति अभियान’ के तहत वर्ष 2024-25 में किए गए ऑपरेशनों की गुणवत्ता और सफलता की जांच के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान रायगढ़ से आई विशेषज्ञ टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर उन मरीजों का सत्यापन किया, जिनकी दोनों आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल हुआ था।
सत्यापन का मुख्य उद्देश्य
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य के साथ सत्र 2024-25 में बड़ी संख्या में मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे। इन ऑपरेशनों के बाद मरीजों की वर्तमान स्थिति, उनकी दृष्टि में सुधार और किसी भी प्रकार के संक्रमण या शिकायत की जांच के लिए रायगढ़ की टीम ने घर-घर और केंद्रों पर जाकर भौतिक सत्यापन किया।
मरीजों ने जताई संतुष्टि
सत्यापन के दौरान टीम ने उन मरीजों से सीधे संवाद किया जिनके दोनों आंखों के ऑपरेशन हुए थे। मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी दुनिया फिर से रोशन हो गई है। रायगढ़ से आई टीम ने पाया कि अधिकांश मरीजों के ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहे हैं और उन्हें अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
अभियान की सफलता पर जोर
सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को गंभीरता से ले रहा है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि जिले को पूरी तरह मोतियाबिंद मुक्त बनाया जा सके। रायगढ़ की इस टीम ने अपनी जांच में स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के समन्वय की भी प्रशंसा की। वर्ष 2025 ,2026 में भी जिला से 2556 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया है इस वित्तीय वर्ष में स्कूली बच्चों को भी दूर दृष्टि या निकट दृष्टि दोष पाए गए 776 बच्चों को चश्मा वितरित किया गया है अभी वर्तमान समुदाय में स्वास्थ्य की आंकलन के लिए सर्वे किया जा रहा है उसमें भी मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाए जाने उनका सत्यापन किया जाएगा मोतियाबिंद होने पर इनका ऑपरेशन किया जाएगा

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button