Raigarh News

लंबित महंगाई भत्ता एवं पटवारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लंबित महंगाई भत्ता एवं पटवारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में राजस्व पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण करने, दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने तथा लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग की गई है।

फेडरेशन ने ज्ञापन में कहा है कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहा है। पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका है। ऐसे में संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। आंदोलन के दौरान पटवारियों पर की जा रही एससीबी कार्रवाई सहित विभिन्न दंडात्मक कार्यवाहियों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में दूसरी प्रमुख मांग लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान को लेकर की गई है। फेडरेशन ने बताया कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का लाभ दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी अभी भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते से वंचित हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए आर्थिक राहत का महत्वपूर्ण माध्यम है।

फेडरेशन ने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ केंद्र सरकार के समान देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करने की मांग की है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिला संयोजक फकीरा यादवजिला प्रभारी सरंक्षक लैलून कुमार भारद्धाज,जिला उप संयोजक योगेश चंद्रा संकीर्तन नंद जिला महासचिव दीपक तिवारी जिला कोषाध्यक्ष लोकेंद्र नाथ पटेल जिला सचिव रविशंकर तिवारी,जिला संगठन मंत्री नंद कुमार बंजारे प्रमोद महेश जिला सहसचिव अनिल चौहान ब्लॉक संयोजक नंद किशोर पटेल , भागवत साहू दिपेश जायसवाल,तहसील संयोजक विमल अजग्गले सुभाष चौहान ,आर.के साहू संदीप मिंज ,ज्योति राज पंडा पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल विनोद भूपेंद्र मनहर सोनिया सारथी ऊषा बंजारे राघवेंद्र जलतारे, ऊषा बंजारे ऊषा बर्मन उर्मिला अजग्गले निक्कू निरंजन अजय,मनोज साहू, विजय भारती,सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button